Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की चार हजार महिलाओं को टाटा ग्रुप ने दिया नौकरी का ऑफर, आकर्षक वेतन के साथ खाना-रहना फ्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की चार हजार महिलाओं को टाटा ग्रुप ने नौकरी का मौका दिया है। जल्द ही टाटा ग्रुप की ओर से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कंपनी ने प्रदेश नियोजन विभाग को पत्र भेजकर नियुक्तियां करने की जानकारी दी है।
प्रदेश के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के नियोजन विभाग को टाटा ग्रुप से महिलाओं को नौकरी देने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें कंपनी कर्नाटक के कालोर व तमिलनाडु के होसुर स्थित प्लांट में प्रदेश की 4000 महिला अभ्यर्थियों को एमपीएस व एनएटीएस कार्यक्रम के तहत नौकरी देगी।
यह नौकरी टाटा समूह की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने निकाली है। समूह के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय की ओर से राज्य के नियोजन विभाग के स्टेट पीपीपी एक्सपर्ट व नोडल फॉर ईएपी सुमंता शर्मा को पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि एमपीएस व एनएटीएस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड से महिलाओं की नियुक्तियां की जाएंगी।
एमपीएस के लिए अहर्ता कक्षा 10 और बारहवीं पास रखी गई, जबकि एनएटीएस के लिए कक्षा 10 और 12 और आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। नियुक्ति के लिए युवाओं को नॉलेज टेस्ट, साइको डाइग्नोस्टिक टेस्ट लिया जाएगा। कंपनी ने अवगत कराया कि चयन के बाद अभ्यर्थियों को शॉप फ्लोर टेक्नीशियन के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। वेतन संग रहने, खाने व आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार निरंतर युवाओं को रोजगार से जोड़ने को प्रयासरत है। राज्य के कई सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। युवाओं को देश-विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement