Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून से दिल्ली के बीच होंगे वंदे भारत एक्सप्रेस के 5 स्टापेज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

25 मई से रोजाना संचालित होगी 570 यात्रियों की क्षमता वाली ट्रेन
देहरादून
। दून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफल रहा। 25 मई को सुबह 11:00 बजे इस ट्रेन को देहरादून से हरी झंडी दिखाई जाएगी। मंगलवार को ट्रेन ने नई दिल्ली स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन से देहरादून की 285 किमी की दूरी चार घंटा 20 मिनट में तय की। हर रोज यह ट्रेन देहरादून से दिल्ली के बीच चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के देहरादून से दिल्ली के बीच पांच स्टापेज रखे गए हैं। स्टापेज पर ट्रेन के विश्राम का समय अभी तय नहीं हुआ है। किराया भी अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्रेन की औसत गति 60 किमी प्रति घंटा होगी।
ट्रेन 7:00 बजे सुबह देहरादून से होगी रवाना और 11:30 बजे सुबह पहुंचेगी आनंद विहार पहुंचेगी। 5:50 बजे शाम को आनंद विहार से चलेगी और 10:20 बजे रात को देहरादून पहुंचेगी। ट्रेन की क्षमता 570 यात्रियों की है। ट्रेन में आठ कोच हैं। सभी वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। उनमें आटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे हैं। चेयर को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफार्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टायलेट हैं। पावर बैकअप का भी इंतजाम है।
देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और आनंद विहार (नई दिल्ली) स्टॉपेज होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement