Report by : CWN Desk
Published at :
रविवार वीकेंड पर 60 हजार भक्तों ने किए श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन

रविवार सुबह सात बजे से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से उमड़ी भक्तों की भीड़
कोटद्वार।
गरमियां शुरू होते ही वीकेंड पर श्रद्धालुओं का श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शनों के लिए कोटद्वार आना शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सिद्धबाबा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
रविवार सुबह सात बजे से ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, देहरादून, सहारनपुर के लोग परिवार समेत सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे। मंदिर में भीड़ को देखते हुए मुख्य द्वार से लेकर मंदिर प्रांगण तक मंदिर समिति की ओर से व्यवस्थाएं बनाई गईं। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर लंबी इंतजारी के बाद सिद्धबाबा के दर्शन किए। इस दौरान भंडारे में प्रसाद लेने के लिए भी लाइन लगी रही। श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डाॅ. जेपी ध्यानी ने बताया कि रविवार को 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›