Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 700 खिलाड़ी 38वें राष्ट्रीय खेलों में देंगे दम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य के करीब 700 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ के पोर्टल पर सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने बताया कि मेजबान राज्य होने के नाते उत्तराखंड ने कई खेलों में सीधा क्वालीफाई किया है, जिससे राज्य के खिलाड़ियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी खेलों के चयन ट्रायल संपन्न हो चुके हैं और खिलाड़ियों की सूची राष्ट्रीय फेडरेशनों को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल युद्व में शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन


गोल्फ को खेलों से बाहर किया गया:
हालांकि, खेल सचिवालय ने गोल्फ को राष्ट्रीय खेलों से बाहर कर दिया है। बाकी तीन खेलों, बीच हैंडबॉल, वॉलीबॉल और ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है।
तैयारियां जोरों पर:
38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल स्थलों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, लॉजिस्टिक प्रबंध और कार्यक्रम की रूपरेखा की प्रगति की समीक्षा की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement