Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में हुई सांस्कृतिक संध्या हुड़किया दा बैंड

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के बी.एम.साह ओपन थिएटर में पर्यटन सीजन को देखते हुए संस्कृतिय संध्या की शुरुवात हुई। इस सांस्कृतिक संध्या को सुनने के लिए शहर की म्यूजिक लवर जनता के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे।

नैनीताल में हुई सांस्कृतिक संध्या हुड़किया दा बैंड
पर्यटकों के लिए हररोज सजेगा ये सांस्कृतिक मंच।

ओपन थिएटर में हुए इस फ्री शो में स्थानीय और आसपास के मझे हुए कलाकारों ने भाग लिया। स्टेज में कलाकारों ने हुड़किया, ढोल, नगाड़े, मजीरा, गिटार, पियानो, माउथ ऑर्गन आदि बजाकर अपनी कला दर्शायी। नगर पालिका के चैयरमैन सचिन नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर इस बन्द पड़े क्षेत्र को संजोया और संवारा गया। यहां आज से संस्कृतिक कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। अब आने वाले पर्यटन सीजन में हररोज यहां कलाकार अपनी कुछ न कुछ परफॉर्म करेंगे। चैयरमैन सचिन नेगी ने ये भी कहा कि इस प्लैटफॉर्म में स्थानीय कलाकारों ने आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम में अमन महाजन ने ‘हुड़किया दा बैंड’ की तरफ से प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नए और पुराने गाने सुनाकर दर्शकों को खुज़ह कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›