Report by : CWN Desk
Published at :
परिवारजनों से कहासुनी, रामनगर हल्द्वानी बाइपास पुल से कोसी नदी में कूदा युवक, मौत

युवक को हायर सेंटर रेफर करने से नाराज परिचितों का अस्पताल में हंगामा, एंबुलेंस के शीशे तोड़े

रामनगर। परिवारजनों की कहासुनी से नाराज युवक ने बाइपास पुल से कूदकर जान दे दी। युवक के साथ आए लोगों ने अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ से अभद्रता कर एम्बुलेंस के शीशे भी फोड़ दिए।
रामनगर अंतर्गत मोहल्ला बंबाघेर मोतीमहल निवासी भानु कश्यप (16) पुत्र कुंवर पाल कश्यप की रात में परिवार के लोगों से मामूली कहासुनी हुई। स्वजनों से नाराज होकर भानु रामनगर हल्द्वानी बाइपास पुल की ओर चला गया। उसने पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे छलांग लगाता देखा तो उसे सरकारी अस्पताल लाए।
युवक की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया। अस्पताल की एम्बुलेंस कहीं अन्य जगह व्यस्त होने पर नाराजगी जताते हुए युवक के साथ आए लोग चिकित्सक व स्टाफ से अभद्रता करने लगे। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के उन्होंने शीशे फोड़ दिए। इसके बाद युवक को काशीपुर ले जाया गया। रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में अभद्रता व एंबुलेंस के शीशे फोड़ने के मामले में तहरीर देने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक का पोस्टमार्टम भी स्वजनों ने नहीं कराया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›