Connect with us

उत्तर प्रदेश

शारदा नदी में नहाते समय 3 किशोरियां डूबी, 2 के शव बरामद, एक की तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोपहर में गर्मी में नदी में नहाने गई थी, गांव में मचा कोहराम

शारदा नदी में नहाते समय तीन नाबालिग लड़कियां डूब गईं। दो किशोरियों के शव बरामद हो गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। घटना लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के बंसी नगर पिपरिया भूड़ की है।
तीनों लड़कियां खेत में काम कर रहे परिवार के लिए दोपहर का खाना लेकर जा रही थीं। गर्मी होने के कारण तीनों रास्ते में शारदा नदी में नहाने चली गईं। इस बीच डूब गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे बाद दो लड़कियों के शव बरामद हुए। जबकि एक की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान चंपा (17) पुत्री राम नारायण, सीमा (15) पुत्री राजेश निवासी सुजानपुर निघासन के रूप में हुई है। जबकि करिश्मा ( 15 ) पुत्री दिनेश निवासी बंशी नगर की तलाश जारी है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ स्थानीय गोताखोर लापता लड़की की तलाश में जुटे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement