Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

28 मई को उपपा की जिला कार्यकारिणी का होगा विस्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की अल्मोड़ा जनपद के कार्यकर्ताओं, सहयोगियों की बैठक 28 मई रविवार को प्रातः 10 बजे से प्रेरणा सदन, लिंक रोड अल्मोड़ा में होगी। जिसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में पार्टी की जनपदीय इकाई का गठन प्रस्तावित है।
एड. नारायण राम ने कहा कि बैठक में सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य है। हम चाहते हैं कि इस महत्वपूर्ण बैठक में वे सभी साथी शामिल हों जो उपपा की नीतियों, कार्यक्रमों का समर्थन करते हुए पार्टी के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न आंदोलनों में शामिल होते रहे हैं और इस हिमालयी राज्य के विकास और समस्याओं के निराकरण के लिए एक सशक्त, विश्वशनीय,  राजनीतिक विकल्प  का हिस्सा बनाने की मनसा रखते हैं।
आनंदी वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे निरंतर, अथक व सम्मिलित प्रयासों से उपपा आज राज्य की विश्वशनीय, क्षेत्रीय पार्टी के रूप में स्थापित है। जिसमें अधिक से अधिक ईमानदार कार्यकर्ताओं को शामिल कर उसे अनुशासित, मजबूत व व्यवस्थित करना आज उत्तराखंड की सबसे बड़ी जरूरत है जिसके लिए इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी महासचिव आनंदी वर्मा ने सभी साथियों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने का आह्वान किया है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement