Connect with us

हल्द्वानी

आज भाजपा किसान मोर्चा की निकाली जाएगी रैली: कुकसाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा 11 जून को एक भव्य टैक्टर रैली का आयोजन किया जायेगा।
किसान मार्च के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल ने कहा की केंद्र की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किसान मोर्चे द्वारा 4.30 बजे से मंडी बाईपास से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा तक एक भव्य टैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंदर पुंडीर जी, एवम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा द्वारा झंडी दिखा कर शुभ आरंभ किया जाएगा ।
इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को उनके मंडल के प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है। टैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए कालादुंगी विधानसभा से नरेंद्र खनायत को विधानसभा प्रभारी और मदन रावत को सह प्रभारी की जिमेदारी दी गई है।
लालकुआ विधानसभा के प्रभारी भैरव दत्त खोलिया और सह प्रभारी का दायत्व गोविंद मेहता को जिम्मेदारी दी गई है।
किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री और रैली के कुमाऊ प्रभारी कमल जोशी (मुनि) ने कहा की कल हल्द्वानी में होने वाली टैक्टर रैली ऐतिहासिक होगी।
किसान मोर्चे के प्रदेश एवम जिला पदाधिकारियों द्वारा रैली को सफल बनाने के लिए गोलापर , बिंदुखत्ता, लालकुआ हल्दुचौड़, कालादुंगी, लामाचौड़ बिठोरिया, मुखानी मंडलों में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान में प्रदेश महामंत्री महेंद्र नेगी, नरेंद्र खनायात, हरिश कांडपाल, मदन रावत, कमल मुनि, ईo दिनेश सिंह मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement