Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर ढिकुली में बरसाती नाले में बही टाटा सूमो, लोक गायक प्रकाश फुलारा की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सूमो में सवार थे 8 लोग,  दिल्ली से जा रहे थे अल्मोड़ा, द्वाराहाट के गांव गनौली
हल्द्वानी।
रामनगर में मूसलाधार बारिश में ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आने से टाटा सूमो बह गई। टाटा सूमो में सवार आठ लोग थे। इनमें पहाड़ी गायक प्रकाश फुलारा की मौत हो गई।
ढिकुली स्थित बरसाती नाले में दिल्ली से आ रही टाटा सूमो बह गई। रात करीब दो से ढाई बजे के आसपास की घटना है। सूमो में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग आगे बह गए। फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लोकगायक प्रकाश चंद्र फुलारा की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया और रास्ते में उनकी मौत हो गई।
टाटा सूमो चालक गौरीदत्त, नितिन फुलारा, शंकर दत्त, ध्रुव शर्मा, ललित फुलारा, हिमांशु फुलारा, भगवती देवी सवार थे। सभी के सभी लोग दिल्ली के निवासी है। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे। पहाड़ी गायक प्रकाश फुलारा की मौत से शोक की लहर है। प्रकाश फुलारा ग्राम बिठोली, द्राराहाट, जिला अल्मोड़ा के मूल निवासी हैं।

Select Language

Advertisement