Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
बागेश्‍वर विस सीट पर 5 सितम्बर को होगा उपचुनाव

बसंत कुमार 17 अगस्त और पार्वती दास 16 को नामांकन करेंगी 
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने बागेश्वर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनावों के लिए सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। जबकि, कांग्रेस ने बसंत कुमार को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। बागेश्वर सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हो गई थी।
कांग्रेस प्रत्याशी चुने गए बसंत कुमार 17 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बसंत कुमार 24 घंटे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सोमवार को यहां कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बसंत के पिता कांग्रेसी थे। माहरा ने दावा किया कि कांग्रेस निश्चित तौर पर उपचुनाव जीत रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्वती देवी बुधवार को अपना नामांकन कराएंगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›