Connect with us

नैनीताल

गौरी मौलेखी ने डॉग सैल्टर हाउस का निरीक्षण किया, कुत्तों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल में लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद न्यायालय ने खूंखार आवारा कुत्तों को पकड़कर बाड़े में बंद करने के निर्देश दिए थे। आज पेटा से जुड़ी गौरी मौलेखी ने डॉग सैल्टर हाउस का निरीक्षण कर नगर पालिका पर कुत्तो के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया।
गौरी मौलेखी के अनुसार नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता ने उच्च न्यायालय में एक एफिडेविट दाखिल कर बताया कि उन्होंने 25 खूंखार कुत्तों को बाड़े में रखा है। आज गौरी ने डॉग शैल्टर हाउस का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने नगर पालिका पर 25 की जगह केवल 12 कुत्ते रखने का आरोप लगाते हुए पालिका पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया। कहा कि मौजूद कुत्तों में से कोई भी कुत्ता खूंखार किस्म का नही है, कुत्तो की न तो सही तरीके से देखभाल की जा रही है और न ही बाड़े की साफसफाई की जा रही है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि नगर पालिका, पशु क्रुरता अधिनियमों का पालन नही कर रही है। इस मामले को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement