Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार बुग्गावाला में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

नैनीताल। भवाली नगर के टमट्यूड़ा क्षेत्र में एक पिकअप शनिवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पिकअप के खाई में गिरने से वाहन में सवार चार नेपाली मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को पिकअप के गिरने की सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोग सभी घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया।
पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार को हीरालाल (50) पुत्र हरिलाल निवासी कोटिला शिनकोट नेपाल, बिरखा (34 ) निवासी सिरकोट नेपाल, दिर्ग (22) निवासी सिरकोट नेपाल और सोनू (16) निवासी कोटिला नेपाल पिकअप में बैठकर रेता उतारने भवाली से टमट्यूड़ा जा रहे थे। रास्ते में अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई की तरफ जा गिरी। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान हीरालाल की मौत हो गई। बाकी मजदूरों की हालत ठीक है।
रामगढ़ चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पिकअप हिम्मत सिंह सैनी की थी। पिकअप में रेता जा रहा था। उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›