Connect with us

उत्तराखण्ड

आज बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज, देहरादून समेत पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून समेत पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर के अधिकतर इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है, जबकि पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होने से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने के आसार हैं। 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग, पिथौरागढ़ जिले में एक बॉर्डर और 18 ग्रामीण मार्ग, नैनीताल जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं। जबकि ऊधम सिंह नगर जिले में एक राज्य और 10 ग्रामीण मार्ग, अल्मोड़ा जिले में एक ग्रामीण मार्ग, चमोली जिले में 23 और टिहरी में 9 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement