Connect with us

उधमसिंह नगर

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने काशीपुर में फूंका सरकार का पुतला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। देहरादून में भर्ती घोटालों की जांच की मांग कर रहे बेरोजगारों पर की गई लाठीचार्ज के विरोध में आज महाराणा प्रताप चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया ।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य में हालात बद से बदतर बने हुए हैं तथा युवा छात्र यूकेपीएससी और यूके एसएससी परीक्षा आयोग में सुधार की मांग को लेकर गांधी पार्क में बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के दौरान सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया है। जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। यह मांग करती है कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो तथा भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि देहरादून में बेरोजगार युवा लंंबे समय से भर्ती घोटालों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  10वीं पास साइबर ठग ने 10 करोड़ से अधिक ठगी की, एसटीएफ ने गुजरात से गिरफ्तार किया

उन्होंने कहा कि बेरोजगार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में घोटालों की सीबीआई जांच, नकलचियों के नाम सार्वजनिक करने और नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज की है। पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट विमल गुड़िया अनुपम शर्मा अरुण चौहान सफीक अहमद अंसारी इंदर सिंह एडवोकेट अब्दुल सलीम एडवोकेट राजू छीना मनोज जोशी एडवोकेट मुशर्रफ हुसैन हैदर अली राशिद फारुकी अंसारी वसीम अकरम मंसूर अली मेफेयर आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर यूनिवर्सिटी में फूड प्वाइजनिंग का कहर, मेस का खाना खाकर 150 छात्र बीमार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement