Report by : CWN Desk
Published at :
यहां दूल्हे राजा बिना दुल्हन बारातियों संग बैरंग लौटे

फेरों लेते नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन से शादी से किया इनकार
हरदोई।
।जिले के कस्बे मोहल्ला उत्तरी नागर में कमलेश जोशी की बेटी पूजा की शादी लखीमपुर के नयागांव जाट थाना पसिगवां निवासी महिपाल जोशी के बेटे आशीष के साथ तय थी। आशीष की बारात दुल्हन के घर पहुंची और जोरदार स्वागत हुआ।
बाराती नाचने लगे और कुछ खाने में चले गए। इसी बीच दूल्हा आशीष भी दोस्तो संग बैठ गया और पैग चढ़ा लिए। चूर एक बाराती ने बवाल करना शुरू कर दिया। लेकिन जैसे ही शादी की रस्मे शुरू हुई तो दूल्हा नशे में लड़खड़ाने लगा। दुल्हन ने शराबी दूल्हे संग फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। दोनों परिवारों के बीच समझौता का प्रयास हुआ, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। आखिरकार दूल्हे राजा को बिन दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›