Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

कौसानी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पिता का आरोप, दहेज के लिए हत्या कर शव गोशाले में लटकाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कौसानी के भोजगण में विवाहिता रूपा की संदिग्ध मौत से हड़कंप। पिता ने पति अमित सजवाण समेत ससुरालियों पर 5 लाख दहेज और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच जारी।

बागेश्वर। उत्तराखंड के कौसानी कोतवाली क्षेत्र के भोजगण लौबांज में विवाहिता रूपा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलगड़ा निवासी भुवन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रूपा का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व भोजगण निवासी अमित सजवाण से हुआ था। आरोप है कि पति, ससुर और अन्य ससुरालीजन कम दहेज लाने को लेकर रूपा को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते थे। परिजनों के अनुसार ससुराल पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जा रहा था।
परिजनों का कहना है कि 16 जून की सुबह रूपा ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए दहेज की मांग और तनाव की बात बताई थी। उसी दिन ससुराल से फोन आया कि रूपा की तबीयत खराब है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या कर शव को गोशाला में लटकाया गया और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
रूपा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें प्रताड़ना और चरित्र को लेकर लगाए गए आरोपों का जिक्र है। सीओ बागेश्वर अजय लाल साह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अमित सजवाण समेत नामजद ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उत्तराखंड महिला हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस इस संवेदनशील मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement