Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के मीरा बाजार में समाजवादी पार्टी नेता की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के मीरा बाजार में सपा प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की जूतों की दुकान में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार से सटे मीरा बाजार में मंगलवार देर रात एक जूतों की दुकान में भीषण आग लग गई। यह दुकान समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पुत्र सुमेर सिद्दीकी की है। घनी आबादी और बाजार के बीचो-बीच आग की ऊंची लपटें उठने से पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत मच गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया।
पीड़ित सुमेर सिद्दीकी लाइन नंबर 17 वनभूलपुरा के निवासी हैं और रोज की तरह मंगलवार रात को भी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस के एक दुकानदार ने उन्हें दुकान से आग और धुआं उठने की सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह विकराल रूप धारण कर चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एहतियातन आसपास के मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है।
मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दीपक कार्की ने बताया कि पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रथमदृष्टया आग लगने का मुख्य कारण दुकान में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एफएसओ मिंदर पाल ने जानकारी दी कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है और दुर्घटना के सही कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ के हमले में महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों की टीम पर पथराव किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement