Report by : gulabsingh
Published at : Updated at :
धारी में श्री महाकाल मठ की स्थापना के साथ स्वच्छता अभियान शुरू

उत्तराखंड नैनीताल जिले के धारी ग्राम सरना में हिमालयन मोनिस्ट्री के अंतर्गत महाकाल मार्ग एवं प्राकृतिक जल स्त्रोत की साफ सफाई हेतु स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत श्री महाकाल मठ धारी धाम की स्थापना कर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया साथ ही सम्पूर्ण धारिधाम तहसील क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त एवं कचरा मुक्त करने का संकल्प लिया। श्री महाकाल मठ के डायरेक्टर एवं पर्यावरण विद राकेश चौहान ने महाकाल मठ की स्थापना का उद्देश्य और निकट भविष्य में होने वाले कार्यों की जानकारी दी और स्वच्छता गोष्टी का अयोजन किया।

स्वच्छता अभियान और गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तहसीलदार तान्या रजवार ने की और सभी ग्राम एवं क्षेत्र वासियों को सफाई के विषय में समझाया व जनप्रतिनिधियों को सफ़ाई के संदर्भ में निर्देश दिये एवं क्षेत्र में कूड़े दान लगवाने लगावाने की पहल की।

धारी में श्री महाकाल मठ की स्थापना के साथ स्वच्छता अभियान शुरू

तहसीलदार महोदया ने धारिधाम बाजार के सभी दुकानदारों को अपनी दुकान के पास कचरा पेटी रखने का निर्देश भी दिया।

इस मौके पर भुवन चन्द्र सरपंच सरना, एलएम जैडा पट्टी पटवारी के अलावा राजेन्द् प्रसाद, किशोरी लाल, गणेश चंद्र, दीपक समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद्र नानू भाई ने किया।

सभी गणमान्य जनों ने स्वच्छता का संकल्प लिया एवं स्वच्छता अभियान में उत्साह पूर्वक सहयोग प्रदान किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›