Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे हादसा: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने बोलेरो को किया चकनाचूर, 1 की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे हादसा: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने बोलेरो को किया चकनाचूर, 1 की मौत

पौड़ी। उत्तराखंड के कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक अत्यंत दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुमखाल से सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के समीप सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक विशालकाय बोल्डर भरभराकर सीधे नीचे आ गिरा। पत्थर वहां से गुजर रही एक बोलेरो कार के ऊपर गिरा, जिससे वह पूरी तरह पिचक गई।


इस भीषण दुर्घटना में बोलेरो सवार 45 वर्षीय श्रीकांत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वाहन में फंसे अन्य यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तत्काल स्थानीय सतपुली पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को हादसे की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। वाहन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि घायलों को सामान्य तरीके से निकालना असंभव था। रेस्क्यू टीम ने कटर मशीन की मदद से वाहन के हिस्सों को काटा और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ जब गाजियाबाद नंबर की बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। वाहन में सवार सभी लोग दिल्ली से पहाड़ों की ओर घूमने के लिए निकले थे। घायलों की पहचान शरणजीत (60) और उदय (40) के रूप में हुई है, जिन्हें हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और निर्माण कंपनियों को सुरक्षात्मक उपाय मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों से भी लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement