Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बड़ा हादसा: नहर में मिला रिंकू मौर्य का शव, मची सनसनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के बरेली रोड पर नहर में मिला धौलाखेड़ा निवासी रिंकू मौर्य का शव। परिजनों ने की शिनाख्त, मिर्गी के दौरे की वजह से हादसे की आशंका। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र के अंतर्गत हरियाल मोटर्स के पास स्थित एक नहर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बहता हुआ मिला। नहर में शव दिखने के बाद आसपास के इलाके में तुरंत हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए इसकी सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से शराब की बोतल बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस को युवक के हाथ पर ‘रिंकू’ नाम गुदा हुआ मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी थी।
आज सुबह मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने मृतक युवक की शिनाख्त धौलाखेड़ा निवासी रिंकू मौर्य के रूप में की है। बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
बनभूलपुरा थाना कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल ने मामले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि रिंकू की तबीयत अक्सर खराब रहती थी और उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे। आशंका जताई जा रही है कि नहर किनारे बैठते समय अचानक चक्कर आने से वह लड़खड़ाकर पानी में गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस को परिवार की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement