Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में युवा वैश्य महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत, पहनाया पटका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में युवा वैश्य महासभा अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त वैश्य, अग्रवाल व महाजन महासभा के अध्यक्षों व पदाधिकारियों का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के प्रमुख व्यापारिक शहर हल्द्वानी में वैश्य समाज के नवगठित मंडलों और संस्थाओं के नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत सिलसिला जारी है। इसी क्रम में युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा समाज के नवनियुक्त अध्यक्षों और पदाधिकारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज की मजबूती और आपसी एकजुटता पर विशेष बल दिया गया। युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी के अध्यक्ष अतुल जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात की। महामंत्री श्री कपिल अग्रहरि और सचिव सूर्यांश गुप्ता ने संयुक्त रूप से वैश्य महासभा (रजि.) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता का उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके साथ ही युवा टीम ने अग्रवाल महासभा के नवनियुक्त अध्यक्ष असीम सिंघल का भी अभिनंदन किया। वहीं महाजन वैश्य महासभा के अध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस दौरान वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा से वैश्य समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने युवा वैश्य महासभा की इस पहल की सराहना की और समाज के कल्याण तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement