Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बड़ा हादसा: पानी के टैंक में उतरे मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के चोरगलिया में निर्माणाधीन पानी के टैंक में गैस की चपेट में आने से मां और उसके दो बेटों की मौत हो गई। एक-दूसरे को बचाने में यह बड़ा हादसा हुआ।

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित चोरगलिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानपुर गांव में निर्माणाधीन पानी के टैंक के भीतर उतरने से मां और उनके दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरा हादसा एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में हुआ।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे धर्म सिंह बिष्ट निर्माणाधीन टैंक की शटरिंग हटाने नीचे उतरे थे। काफी देर तक वापस न आने पर उनका छोटा भाई खुशाल सिंह उन्हें देखने गया और बेहोश हो गया। दोनों बेटों को मुसीबत में देख मां सरस्वती देवी भी नीचे उतर गईं और गैस की चपेट में आ गईं।
तीनों को बचाने उतरे गांव के एक अन्य व्यक्ति भोजराज भी जहरीली गैस से अचेत हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भोजराज को समय रहते बाहर निकाल लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने टैंक की छत तोड़कर भीतर जमा जहरीली गैस बाहर निकाली और तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मां और दोनों बेटों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Select Language

Advertisement