Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस का आज शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, तैयारियां पूरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को जनसभा करेंगे। कुमारी शैलजा, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल पहुंचे। पढ़ें रिपोर्ट।

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय संगठन व प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहले ही हल्द्वानी पहुंच चुके हैं। प्रदेश प्रभारी शैलजा, सह-प्रभारी मनोज यादव व सुंदर शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह जनसभा कुमाऊं क्षेत्र में कांग्रेस का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन साबित होगी।
मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना को देखते हुए रामलीला मैदान में विशेष जर्मन हैंगर वॉटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। इसमें लगभग 10 हजार कुर्सियां बिछाई गई हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुमान के मुताबिक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से करीब 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता और आम नागरिक इस महारैली में शिरकत करेंगे। शनिवार सुबह 11 बजे जनसभा शुरू होगी।
हल्द्वानी में जनसभा के उपरांत मल्लिकार्जुन खरगे रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार को वे दिल्ली वापस लौटेंगे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव के मूड में है और यह रैली राज्य की भावी राजनीति की दिशा तय करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement