Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के खानपुर में विजिलेंस की टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सब्सिडी फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर मांगी थी घूस।

हरिद्वार। जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने मंगलवार, 18 अगस्त को खानपुर विकासखंड के सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके भाई द्वारा कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सरकारी सब्सिडी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में आरोपी सहायक कृषि अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत प्राप्त होने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मामले का प्राथमिक सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ही आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस सख्त कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौष्टिक फूड किट वितरण में श्रीमहंत राम रत्न गिरी और डॉ. बत्रा को राज्यपाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement