Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में हैवानियत: मासूम के सामने पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

Nainital Murder Case: ओखलकांडा में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की। 10 साल के मासूम को धमकाकर भागा आरोपी। जानिए पूरा मामला।

नैनीताल। जिले के दूरस्थ ओखलकांडा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामूली विवाद के बाद एक पति ने अपनी ही पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेदर्दी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने 10 साल के मासूम बेटे को किसी से कुछ न बताने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
यह सनसनीखेज घटना खनस्यूं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओखलकांडा इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भीम सिंह (36) का अपनी पत्नी डिक्री देवी (28) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर आरोपी ने लकड़ी के डंडे से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आरोपी अपने मासूम बच्चे को डरा-धमकाकर घर में अकेला छोड़कर भाग निकला। 10 साल का बच्चा दिनभर यही समझता रहा कि उसकी मां सो रही है। शाम तक जब महिला में कोई हलचल नहीं हुई, तब मासूम ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने घर के भीतर जाकर देखा तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही खनस्यूं थाना पुलिस और भवाली क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत सेमवाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी भीम सिंह की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है और जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

Select Language

Advertisement