Connect with us

हरिद्वार

मंगलौर में हैवानियत: महिला से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में जंगल में फेंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंगलौर में महिला को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। जंगल में बदहवास मिली पीड़िता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

मंगलौर: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अंतर्गत मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसे जबरन शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे बदहवास हालत में जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम की है जब दो युवक महिला को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को पहले शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को सैदपुरा के जंगल में बदहवास स्थिति में छोड़कर मौके से भाग निकले।
जंगल की तरफ गए स्थानीय ग्रामीणों ने जब महिला को बदहवास हालत में देखा, तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी जयकुमार (निवासी ग्राम थीथकी, मंगलौर) और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement