Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गणपति विसर्जन के दौरान गंगा के तेज बहाव में बही 14 साल की मासूम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के लालजीवाला में गणपति विसर्जन के दौरान 14 वर्षीय किशोरी गंगा के तेज बहाव में बही। SDRF और जल पुलिस की टीम तलाश में जुटी।

हरिद्वार। गणपति विसर्जन के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी में 14 साल की एक मासूम किशोरी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोईवाला क्षेत्र की केशव बस्ती निवासी 14 वर्षीय प्रीति बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के लिए लालजीवाला बस्ती के पास बड़ी गंगा तट पर गई थी। विसर्जन के दौरान किशोरी का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नदी में गिर पड़ी। गंगा का बहाव इतना तेज था कि वह पानी के साथ बहते हुए रपटे में लगे आरसीसी ड्रेनेज पाइप के अंदर समा गई।
घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। बचाव दलों ने तुरंत बड़े स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।
बुधवार देर रात तक तलाशी अभियान चलाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से दोबारा खोजबीन शुरू की गई। हालांकि, देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं और किशोरी की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, बुजुर्ग दंपति और नाती की मौत

Select Language

Advertisement