Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी राहत: लग्जरी बस से 5700 रुपये में होगी चारधाम की यात्रा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश में ऑफलाइन होगी बस सेवा की बुकिंग, ये रहेगा रूट

देहरादून। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के सड़क मार्ग का किराया तय हो गया है। तीन श्रेणियों की बसें श्रद्धालुओं को चारधाम के दर्शन कराएंगी। एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये है। 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी। बस सेवा की बुकिंग ऋषिकेश में ऑफलाइन होगी। 
यात्रा रूट: ऋषिकेश-बड़कोट (पहला दिन-विश्राम)-यमुनोत्री धाम (दूसरा दिन)-बड़कोट (विश्राम)-उत्तरकाशी (तीसरा दिन-विश्राम), गंगोत्री धाम (चौथा दिन)-उत्तरकाशी (विश्राम)- सोनप्रयाग या गुप्तकाशी (पांचवां दिन-विश्राम)-केदारनाथ धाम (छठवां दिन-विश्राम)- सोनप्रयाग या गुप्तकाशी (सातवां दिन-विश्राम)-पीपलकोटी (आठवां दिन-विश्राम)-बदरीनाथ धाम (नौंवा दिन)-पीपलकोटी (विश्राम)-ऋषिकेश (10 वां दिन)।
पंजीकरण और यात्रा आरंभ स्थल: नया ट्रांजिट कैंप (निकट आईएसबीटी रोड)
बस सेवा की अधिकृत दरें
चारधाम यात्रा
थ्री बाई टू      3850 
टू बाई टू साधारण      4300 
टू बाई टू पुश बैक      5700 
तीन धाम यात्रा
थ्री बाई टू बस      3150 
टू बाई टू साधारण      3500 
टू बाई टू पुश बैक      4660 
दो धाम यात्रा
थ्री बाई टू बस      2240 
टू बाई टू साधारण      2530 
टू बाई टू पुश बैक      3300 
विशेष दो धाम (गंगोत्री-बदरीनाथ) 
थ्री बाई टू बस      2920 
टू बाई टू साधारण      3250 
टू बाई टू पुश बैक      4300 
एक धाम
थ्री बाई टू बस      1520 
टू बाई टू साधारण      1730 
टू बाई टू पुश बैक      2250

Select Language

Advertisement