Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल में उत्तराखंड में छिपने की आशंका, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा

रुद्रपुर। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड में छिपने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थलों पर अमृतपाल के पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं। खुफिया एजेंसी सक्रिय कर दिए गए हैं। अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका को लेकर नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग शुरू कर दी थी। नेपाल एपीएफ एवं एसएसबी के साथ कॉम्बिंग कर रही है। अमृतपाल उत्तराखंड की ओर आने की आशंका पर उधम सिंह नगर पुलिस ने पड़ोसी देश नेपाल से जुड़े बॉर्डर के साथ ही बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत बॉर्डर सील कर दिया है। बॉर्डर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर आने जाने वाले की चेकिंग शुरू कर दी है। रेलवे, बस स्टेशन के साथ ही बाजार क्षेत्र में पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए हैं। काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, कुंडा, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में पुलिस और पीएसी फोर्स सर्तक कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›