Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में होटल हादसा: आग में झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के भोला गिरी रोड स्थित एक होटल के कमरे में अचानक आग लग गई। हादसे में कमरे में ठहरा युवक लपटों की चपेट में आकर मौत के शिकार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। लेकिन तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि युवक को बचाना संभव नहीं हो सका। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, मगर युवक की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।
मृतक की पहचान मोहित (25 वर्ष) पुत्र कैलाश काशनीया निवासी मेड़ता रोड, नागौर, राजस्थान के रूप में हुई है। बताया गया कि मोहित वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और किसी कार्य से हरिद्वार आया हुआ था।
हादसे की खबर फैलते ही होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 5 मामले की जांच कर रही है और होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में छात्रसंघ चुनाव रद्द होने पर गुस्सा चरम पर, अल्मोड़ा में एक छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश

Select Language

Advertisement