Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार के अभिनव लोधी ने जीता गोल्ड मेडल, 300 किलो की स्क्वैट्स से किया नाम रोशन

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के रहने वाले अभिनव लोधी, पिता राम मोहन लोधी ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार का नाम रोशन किया है।
अभिनव ने उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन (कश्यपुर) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 105 किग्रा भार वर्ग में भाग लिया। उन्होंने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबको चौंकाते हुए 300 किग्रा की स्क्वैट्स लगाई और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

उनके कुल लिफ्ट इस प्रकार रहे:
स्क्वैट्स: 300 किग्रा
बेंच प्रेस: 155 किग्रा
डेडलिफ्ट: 250 किग्रा
कुल: 705 किग्रा
22 से 24 अगस्त 2025 तक रूड़की स्थित एटलांटिस जिम में आयोजित इस राज्य स्तरीय बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अभिनव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया। अभिनव लोधी की मेहनत और लगन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे हरिद्वार का गौरव बढ़ा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›