Connect with us

उत्तर प्रदेश

वरमाला के बाद दुल्हन गायब, पेड़ पर लटका मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी कर बारात की विदा

लखनऊ। कुशीनगर में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन का शव पेड़ पर लटका मिला। दरअसल बारात में वरमाला के बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई। दुल्हन का कहीं पता नहीं चलने पर आनन फानन में दुल्हन की छोटी बहन के साथ दूल्हे की शादी कर बारात विदा की गई। विदाई के बाद ग्रामीणों ने दुल्हन का शव पेड़ से लटका देखा। शव चुनरी से पेड़ पर लगे फंदा पर लटका था।
पुलिस ने के मुताबिक चौरा खास थाना क्षेत्र के बिन टोला गांव की घटना है। गांव के उदयनाथ की बेटी नीतू (21) की देवरिया के मझौली राज गांव से बारात आई थी। बारात पहुंची और बाराती नाश्ता करने में जुट गए। रात 12 बजे जयमाल हुई। दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाई और साथ में खाना भी खाया। दुल्हन बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे में चली गई थी। अचानक वह लापता हो गई। फेरे व अन्य रस्म में देरी होने पर उसकी खोजबीन की गई। इससे शादी में हंगामा मच गया। लोग कानाफूंसी करने लगे। बदनामी की डर से दोनों परिवारों ने
दुल्हन की छोटी बहन रंजीता (19) के साथ दूल्हे के फेरे लेने पर रजामंदी हुई। परिवार ने बदनामी की डर से दुल्हन की छोटी बहन के साथ दूल्हे के फेरे करवा दिए। बारात विदा होने के बाद दुल्हन का शव ग्रामीणों को पेड़ पर लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मेरठ में सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सांप को बनाया हथियार, देखिए वीडियो
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement