Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं परिसर संस्थानों में पीएचडी में प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

16 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद साक्षात्कार के माध्यम से होंगे प्रवेश
देहरादून।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं परिसर संस्थानों में पीएचडी में प्रवेश के लिए विगत 9 जुलाई को आयोजित कराई गई प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्रों को आंसर-की में उत्तर को लेकर कोई संशय हो तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद 16 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद साक्षात्कार के माध्यम से प्रवेश होंगे।
विवि ने पीएचडी में प्रवेश के लिए 13 मई से 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए थे। इसके बाद 9 जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा में 55 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद 20 जुलाई को साक्षात्कार का आयोजन होगा। जबकि वेबसाइट पर अंतिम रिजल्ट 23 जुलाई को जारी होगा। वहीं 5 और 6 अगस्त को प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन और प्रवेश प्रक्रिया होगी। विवि परीक्षा नियंत्रक डाॅ. वीके पटेल ने बताया कि पीएचडी में प्रवेश पाने वाले स्कॉलर्स को रिसर्च कम टीचिंग फेलाेशिप स्कीम के तहत 20 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्र को किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई संशय हो तो विवि को मेल आदि के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत के परीक्षण के बाद उसका संज्ञान लिया जाएगा। बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी व फार्मेसी में करीब 27 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement