Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 241 पदों पर भर्ती, 28 फरवरी तक करें आवेदन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में सहायक कृषि अधिकारी समेत समूह-ग के 241 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 6 फरवरी से 28 फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 20 अप्रैल को प्रस्तावित है।


पदों का विवरण
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागों में निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:
* सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा): 7 पद
* प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा): 3 पद
* वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक: 3 पद
* प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान): 6 पद
* पर्यवेक्षक कैनिंग: 19 पद
* पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी): 1 पद
* मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3: 5 पद
* प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान): 6 पद
* प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान): 6 पद
* पशुधन प्रसार अधिकारी: 120 पद
* प्रयोगशाला सहायक: 7 पद
* स्नातक सहायक: 2 पद
* फार्मासिस्ट: 10 पद
* कैमिस्ट: 12 पद
* फोटोग्राफर: 3 पद
* प्रतिरूप सहायक: 25 पद
* वैज्ञानिक सहायक: 6 पद
आवेदन शुल्क
* सामान्य/ओबीसी: 300 रुपये
* एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग: 150 रुपये
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
* ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 6 फरवरी
* ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 28 फरवरी
* परीक्षा तिथि: 20 अप्रैल (प्रस्तावित)
आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसकी अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी भी जारी की गई है। पदों के सापेक्ष चार गुना अभ्यर्थियों के नाम रिजल्ट में शामिल किए गए हैं। अब आशुलिपि और टंकण का टेस्ट होगा, जिसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी में एक सवाल को मूल्यांकन से हटा दिया है। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement