Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: शिवालिक नगर में डकैती, होटल कारोबारी के घर पर हथियारबंद बदमाशों का धावा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र में सोमवार रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं होटल कारोबारी कुलबीर चौधरी के घर तीन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने घर में मौजूद कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर डराने-धमकाने की कोशिश भी की।
वारदात के दौरान बदमाश कारोबारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और एक कार भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी कारोबारी की कार लेकर फरार हुए, लेकिन कुछ दूरी पर पथरी पावर हाउस के पास उसे छोड़कर भाग निकले। इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की बारीकी से जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं। इसके साथ ही सीआईयू समेत कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।
एसएसपी डोबाल ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और सभी पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement