Report by : CWN Desk
Published at :
बाराती बनकर आए, दूल्हे के पिता से जेवर का बैग उड़ा ले गए

‌पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, नशे करने के लिए करते हैं आरोपी चोरी

रुद्रपुर। विवाह समारोह में दो चोर बाराती बनकर आए। बारात में दावत उड़ाई और मौका लगते ही दूल्हे के पिता से नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। उनसे जेवरात भी बरामद हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। दोनों ही बराती बनकर शादी में पहुंचे और दावत उड़ाई।

एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि मल्ला खोल्टा सुनारी नौला अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र के पुत्र दीपक की आठ फरवरी को बारात रुद्रपुर के न्यू संगम में आई थी। विवाह समारोह के दौरान चोरों ने दिनेश चंद्र के बैग से 19 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात उड़ा लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध चिह्नित किए और दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के नाम पंकज पाल उर्फ भोला और शाहबाज उर्फ चाइनीज हैं। पुलिस ने उनसे सोने की नथ, मांग टीका, सवा तोले का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछुए और 2150 रुपये की नकदी बरामद कर ली है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›