Connect with us

हल्द्वानी

जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएससी सेंटर की जांच,छापेमारी में कुछ फर्जी निकले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर हल्द्वानी में सीएससी सेंटर के सत्यापन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान सीएससी सेंटर में जांच की गई तो कुछ सीएससी सेंटर फर्जी पाए गए।
  सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच में पाया कि 15 जनसेवा केंद्रों में एक सीएससी सेंटर जोकि भीमताल की आईडी है और हल्द्वानी खानचन मार्केट में चल रहा है। दो जन सेवा केंद्र ऐसे मिले जिनमें संचालक के नाम पर किसी और व्यक्ति द्वारा केंद्र चलाया जा रहा है। जबकि 2 जन सेवा केंद्र ही ऐसे मिले जिनमें सेवाओं के संबंध में रेट चार्ट चस्पा किया हुआ है। फिलहाल कार्रवाई को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रान्ति स्नान : हरिद्वार 7 जोन 17 सेक्टरों में बांटा, मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

Select Language

Advertisement