Connect with us

उत्तराखण्ड

बिजली उपभोक्ताओं को बिल में 85 पैसे प्रति यूनिट तक की औसत छूट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बिजली उपभोक्ताओं को बिल में फिर सस्ती दरों का लाभ मिलेगा। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत दिसंबर में बिजली दरों में 85 पैसे प्रति यूनिट तक की औसत छूट दी है।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नियामक आयोग ने बिजली खरीद की औसत खरीद लागत 5.03 रुपये प्रति यूनिट तय की हुई है। एफपीपीसीए के तहत, यूपीसीएल ने दिसंबर में इन दरों से कम पर बिजली खरीदी है। जिस वजह से उपभोक्ताओं को करीब 85 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। दिसंबर में यूपीसीएल की इस स्मार्ट खरीद से उपभोक्ताओं को 103 करोड़ 52 लाख रुपये की छूट बिजली बिलों में दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से अक्तूबर के बीच औसत बिजली खरीद की लागत 4.69 रुपये प्रति यूनिट रही है। यूपीसीएल ने जुलाई में 39.06 करोड़ की बचत से उपभोक्ताओं को 30 पैसे प्रति यूनिट, अगस्त में 67.10 करोड़ बचत से 52 पैसे प्रति यूनिट, सितंबर में 28.88 करोड़ बचत से 23 पैसे प्रति यूनिट, अक्तूबर में 84.19 करोड़ बचत से 70 पैसे प्रति यूनिट और नवंबर में 104.49 करोड़ की बचत कर उपभोक्ताओं को औसत 88 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्नातकोत्तर और व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन भी समर्थ पोर्टल के जरिए होंगे


किसे कितनी छूट मिलेगी
उपभोक्ताप्रति यूनिट छूट

घरेलू 25 से 68 पैसेअघरेलू98 पैसेगवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी92 पैसेप्राइवेट ट्यूबवेल30 पैसेकृषि गतिविधियां42 पैसेएलटी इंडस्ट्री91 पैसेएचटी इंडस्ट्री91 पैसेमिक्स लोड85 पैसेरेलवे ट्रैक्शन85 पैसेईवी चार्जिंग स्टेशन81 पैसे

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ जाएंगे अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement