Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में फर्जी आईडी के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत फर्जी दस्तावेजों पर रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर और जानें क्या है पूरा मामला।

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले काफी समय से फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान छिपाकर रह रही थी। पुलिस ने महिला के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ-साथ फर्जी भारतीय आधार और पैन कार्ड भी बरामद किए हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की टीम ने वैष्णवी एन्क्लेव के पास से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की निवासी है और अवैध तरीके से भारत में रुकी हुई थी।
जांच में पता चला कि आरोपी महिला का असली नाम सहेला बेगम है। वह साल 2023 में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए श्यामदास नामक व्यक्ति के बुलावे पर भारत आई थी। वीजा खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गई। उसने अपने साथी श्यामदास की मदद से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसे जरूरी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए थे।
पुलिस ने महिला की मदद करने वाले आरोपी श्यामदास को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी श्यामदास मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और दिव्यांग है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज कहाँ से और कैसे तैयार करवाए। फिलहाल, दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Select Language

Advertisement