Connect with us

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के काफिले में बड़ा हादसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

6 गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले के साथ बड़ा हादसा हुआ है। उनके काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
अखिलेश यादव हरदोई के हरपालपुर क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही उनके वाहन फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तीव्र मोड़ के कारण एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया। इससे काफिले में चल रही आधा दर्जन गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। वाहनों के टकराने से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के काफिले के पीछे चल रहीं उनके समर्थकों की गाड़ियां आपस में टकराई हैं

Select Language

Advertisement