Report by : CWN Desk
Published at :
पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा, अश्लील वीडियो और छवि धूमिल करने का आरोप

उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज मुकदमों के निस्तारण के लिए SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने SIT का गठन किया। एसपी सिटी अभय सिंह संभालेंगे कमान। पूरी खबर पढ़ें।

हरिद्वार: उर्मिला सनावर के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए हरिद्वार पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इन मामलों की पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस निर्णय का उद्देश्य सभी लंबित प्रकरणों में दूध का दूध और पानी का पानी करना है।
एसपी सिटी के नेतृत्व में बनी सात सदस्यीय टीम
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस नवगठित SIT की कमान पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) अभय कुमार सिंह को सौंपी है। इस विशेष टीम में दो निरीक्षकों सहित कुल सात अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है। टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच करें और किसी भी दबाव के बिना निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें।
चार थानों के मुकदमों की एक साथ होगी जांच
उर्मिला सनावर के खिलाफ वर्तमान में हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर, रानीपुर, थाना बहादराबाद और थाना झबरेड़ा में कुल चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। अब तक इन मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर चल रही थी, लेकिन अब SIT के माध्यम से एक ही छत के नीचे जांच होने से प्रक्रिया में अधिक स्पष्टता और तेजी आएगी।
SIT में ये अधिकारी हुए शामिल
जांच टीम में रानीपुर कोतवाल शांति कुमार गंगवार, ज्वालापुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा और बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा जैसे तेजतर्रार अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह, एएसआई रणजीत सिंह बिष्ट और कांस्टेबल विनय व वसीम को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। यह टीम सीधे एसपी सिटी को रिपोर्ट करेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›