Report by : CWN Desk
Published at :
ईडी ने अवंता समूह की देहरादून समेत हरियाणा और महाराष्ट्र में की बड़ी कार्रवाई, देहरादून में 18 एकड़ भूमि कुर्क

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड के अवंता समूह पर उत्तराखंड के देहरादून समेत हरियाणा और महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने समूह के प्रमुख गौतम थापर की विभिन्न कंपनियों से जुड़ी 678.48 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर दिया है।
देहरादून में गौतम थापर की पछवा दून परगना में गुनियाल गांव की 18 एकड़ भूमि को कुर्क किया गया है। यह मामला वर्ष 2019 से गतिमान है। जिसमें सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड ने सेबी (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को उन निष्कर्षों के बारे में खुलासा किया था, जिनका कंपनी की वित्तीय स्थिति पर संभावित प्रभाव पड़ा था। प्रकरण में गौतम थापर वर्ष 2021 में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि कंपनी के एक प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी माधव आचार्य को जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›