Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में 78 यूके बटालियन NCC का बड़ा आयोजन, 550 कैडेट्स ने सीखे सकारात्मक सोच के मंत्र

Published

on

खबर शेयर करें 👉

78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी में सकारात्मक सोच पर विशेष सत्र आयोजित। पीस थेरेपिस्ट अर्चना साह अग्रवाल ने 550 कैडेटों को दिया मानसिक सशक्तिकरण का संदेश।

: युवाओं के मानसिक सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) लगातार सराहनीय प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी द्वारा आज एक विशेष प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम का मुख्य विषय “सकारात्मक सोच” रखा गया था, जिसका उद्देश्य कैडेटों के व्यक्तित्व को एक नई और ऊर्जावान दिशा देना था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सांड से टकराई युवकों की बाइक, एक युवक की मौत


इस बेहद महत्वपूर्ण सत्र का संचालन देश की प्रसिद्ध पीस थेरेपिस्ट और जानी-मानी मोटिवेशनल स्पीकर अर्चना साह अग्रवाल (आर जे आची सुकून) द्वारा किया गया। उन्होंने अपने खास अंदाज में कैडेटों से संवाद किया। इस विशेष सत्र में कुल 550 एनसीसी कैडेटों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की, जिनमें 199 छात्राएं और 351 छात्र शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सैन्य अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी, सूबेदार मेजर झाबर सिंह तथा सूबेदार माथवर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही बटालियन के 7 अधिकारी और 13 पीआई (PI) स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कैडेटों का मनोबल बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  शोरूम में लगी आग, करोड़ों का सामान हुआ राख


अपने संबोधन में मुख्य वक्ता अर्चना साह अग्रवाल ने कैडेटों को जीवन में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। उन्होंने कई प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कैडेटों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे बेहद ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement