Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में आयुष्मान योजना में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को एडवांस भुगतान किया जाएगा
देहरादून। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को एडवांस भुगतान किया जाएगा।
आयुष्मान योजना के तहत अभी मरीजों का इलाज होने के एक सप्ताह बाद अस्पतालों को भुगतान किया जाता है। इस वजह से कई बार प्राइवेट अस्पताल मरीजों को योजना के तहत भर्ती करने में कतराते हैं। साथ ही भुगतान में देरी जैसे कारणों से भी कई बड़े अस्पताल योजना में शामिल ही नहीं हो रहे हैं।
इन समस्याओं को देखते हुए अब सरकार ने भुगतान के नियमों में बदलाव का निर्णय लिया है। विदित है कि राज्य में आयुष्मान योजना के तहत 50 लाख लोगों के कार्ड बने हुए हैं और डेढ़ सौ के करीब अस्पताल इस योजना में शामिल हैं। हालांकि कुछ बड़े अस्पताल योजना में अभी तक शामिल नहीं हुए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›