Connect with us

उत्तर प्रदेश

एसडीएम की पत्नी से बाइक सवारों ने लूटी सोने की चैन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दुकान से दूध लेकर लौट रही थी, मुकदमा दर्ज
गाजियाबाद। वसुंधरा में बाइक सवारों ने एसडीएम की पत्नी को ही लूट लिया। एसडीएम की पत्नी दुकान से दूध लेकर लौट रही थी। बाइक सवार बदमाश आए और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
संजय सिंह फर्रुखाबाद में एसडीएम हैं और परिवार  गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में रहता है। एसडीएम की पत्नी सुनीता सिंह सोमवार सुबह 11.28 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर दुकान पर दूध लेने के लिए गई थीं। दूध लेकर वापास आते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। थाना इंदिरापुरम में FIR दर्ज कराई गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement