Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी बार एसोसिएशन में ‘बिष्ट’ का दबदबा: गोविंद बिष्ट बने अध्यक्ष और मोहन बिष्ट सचिव, विधायक ने दी बधाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव में गोविंद सिंह बिष्ट ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत। विधायक सुमित हृदयेश ने दी बधाई। सचिव पद पर मोहन बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर विजयी।

हल्द्वानी: हल्द्वानी सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और निवर्तमान अध्यक्ष किशोर पंत को 696 से अधिक मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। इस शानदार जीत के बाद न्यायालय परिसर में उत्सव का माहौल है और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
गोविंद बिष्ट हल्द्वानी के उन वरिष्ठ वकीलों में शुमार हैं, जिन्हें न केवल कानूनी दांव-पेच बल्कि जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ पैरवी के लिए भी जाना जाता है। जीत के बाद उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे सभी वकीलों को साथ लेकर बार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उनके साथ ही मोहन सिंह बिष्ट ने सचिव पद पर और ललित मेर ने उपाध्यक्ष पद पर महत्वपूर्ण जीत हासिल की है।
विधायक सुमित हृदयेश ने व्यक्त किया विश्वास
हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह जीत वर्षों के संघर्ष और न्याय के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों को और अधिक सशक्त करेगा।” टैक्स बार एसोसिएशन के उपसचिव महेन्द्र सिंह बिष्ट ने भी पूरी टीम को सफल कार्यकाल की बधाई दी है।
इस नई कार्यकारिणी के सामने अब अधिवक्ताओं के कल्याण, कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं के सुधार और युवा वकीलों के लिए ट्रेनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य रहेंगे। बार के सदस्यों को उम्मीद है कि गोविंद बिष्ट का अनुभव और नई टीम का उत्साह बार एसोसिएशन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement