Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ता ने विहिप नेता को गोली से उड़ाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरएसएस प्रमुख भागवत ‘मुर्दाबाद’ बोलने पर हुआ विवाद, विहिप नेता की हालत गंभीर
मुरादाबाद
। विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संतोष पंडित को शनिवार देर शाम गोली मार दी गई। संतोष पंडित को साईं अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी के गेट के सामने की है। घटना की सूचना पर एसएसपी हेमराज मीणा समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।
विहिप नेता को गोली मारने का आरोपी रजत शर्मा भी महानगर भाजपा का कार्यकर्ता है। घटना की जड़ में 8 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ हुआ प्रदर्शन बताया जा रहा है। मोहन भागवत के पंडितों के बारे में दिए गए बयान के विरोध में यह प्रदर्शन 8 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की युवा इकाई ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर किया था।
आरोपी भाजपा कार्यकर्ता रजत शर्मा ने भागवत के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन को लीड किया था। जबकि विहिप नेता संतोष पंडित आरएसएस प्रमुख के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल भाजपाइयों को निष्कासित करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे थे।
सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि घटना शाम को करीब 7 बजे की है। संतोष पंडित और रजत शर्मा साथ में खड़े थे। दोनों के साथ कुछ और लोग भी थे। दोनों में बहस शुरू हो गई। बात बढ़ी तो रजत शर्मा ने संतोष शर्मा पर फायर झोंक दिया। गोली संतोष पंडित के सीने पर लगी है। गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी फैल गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत घायल संतोष पंडित को पास में स्थित साईं अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने संतोष पंडित का वीडियो स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है।
एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया संतोष पंडित को रजत शर्मा ने गोली मारी है। दोनों एक दूसरे को जानते हैं। घायल से मेरी बात हई है। उनकी हालत स्थिर है। गोली उनके पेट में है। वे सुरक्षित हैं उनका इलाज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी को टीम गठित कर दी गई है। SP सिटी और सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में 3 थानों की पुलिस और एसओजी टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पूर्व में संतोष पंडित और रजत शर्मा में अच्छे संबंध थे। किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और ये घटना हो गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement