Connect with us

उधमसिंह नगर

भाजपा नेता दीपक बाली ने श्री राम हनुमान मंदिर के लिए दान दी जमीन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। जनता की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए भाजपा नेता दीपक बाली द्वारा अलीगंज रोड पर दी गई जमीन पर श्री राम-हनुमान मंदिर का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर हुए यज्ञ एवं हवन में दीपक बाली, गगन कांबोज एवं हिंदू राष्ट्र शक्ति संस्था के राष्ट्रीय संयोजक संजय भाटिया ने अपनी-अपनी पत्नियों क्रमश उर्वशी दत्त बाली, स्वाति कांबोज एवं मोनिका भाटिया के साथ मुख्य यजमान के तौर पर पूर्जा अर्चना की। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आपको बता दें कि अलीगंज रोड पर कोई मंदिर ना होने से धर्म प्रेमी जनता को काफी परेशानी होती थी और उन्हें पूजा करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। भाजपा नेता दीपक बाली को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने श्री राम-हनुमान मंदिर के लिए करीब 1100 फिट जमीन उपलब्ध कराई। इस मंदिर का भूमि पूजन होने से आसपास के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। आज के इस पुण्य अवसर पर राष्ट्रीय सनातन दक्षेश्वरी गौ सेवा ट्रस्ट के महंत स्वामी विकास पवार गुरुजी भी विशेष

Select Language

Advertisement