Connect with us

हल्द्वानी

भाजपा महिला मोर्चा ने मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा कल्पना बोरा के नेतृत्व में कालाढूंगी विधानसभा में किया गया जनसंपर्क

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा संपर्क अभियान के तहत प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा कल्पना बोरा ने कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा पदाधिकारियों एवं अपनी महिला मोर्चा की टीम के साथ जनसंपर्क किया। 

यह भी पढ़ें 👉  धारी में दो हजार से अधिक गौ-पशुओं को लगा लंपी टीका

उन्होंने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जनता को अवगत कराया और एक बार पुनः 2024 में राष्ट्रवादी सरकार चुनने का निवेदन किया और अपनी प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जो जन जन तक विकास हो रहा है उससे भी उन्होंने जनता को अवगत कराया। घर-घर संपर्क अभियान के निमित्त संपर्क कर 9090902024 पर मिस कॉल करवाकर समर्थन लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement